Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। यानी आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।

वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं की गई है। कीमतों में कब कमी आएगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। 

PC:  reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments