Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल का इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस इस महीने बढ़कर 133.05 डॉलर प्रति बैरल होने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका पैदा हो गई है। ये पिछले 50 महीनों में सबसे ज्यादा है। इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस वह कीमत होती है, जिस पर भारत दूसरे देशों से पेट्रोल खरीदता है। हालांकि आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है।

ये आजमन के लिए राहत की बात है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि भले ही आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तनाव जारी रहा, तो आगामी दिनों में आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल के रिटेल दामों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments