इंटरनेट डेस्क। नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के आयोजन स्थान इस बार बदल दिया गया है। इस बार ये आयोजन गुजरात में होगा। खबरों के अनुसार, 72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के केवड़िया में यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास होगी, जिस पर विवाद हो रहा है।
इतिहास में पहली बार नई दिल्ली के विज्ञान भवन की बजाय ये सेरेमनी दूसरे स्थान पर आयोजित हो रही है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने आयोजन स्थल बदलने के फैसले की आलोचना की है। शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने कलाकारों से इस समारोह का बहिष्कार करने की अपील तक कर डाली है।
आज कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा। बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को आज होने वाली सेरेमनी में दिया जाएगा। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।
PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments