इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सितंबर माह के आखिरी दिन भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को कीमतो में कमी होने का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। गुलाबी नगर जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 और एक लीटर डीजल के लिए 97.78 रुपए खर्च करने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
कीमतों में कमी होने का है इंतजार
आपको बात दें किसरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर दोनों ईंधनों की कीमतों को तय किया जाता है। कीमतों में कब बदलाव होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments