Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

शुरू हो गई है नई योजना, इन महिलाओं को सरकार हर महीने देगी 1500 रुपए

इंटरनेट डेस्क। देश में केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन लिया जा रहा है। अब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए नई योजना शुरू की है।

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने अब मावां धीयां सत्कार योजना शुरू की है, जिसके तहत अब तक 75 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। इस योजना के तहत पंजाब सरकार 18 साल से ज्यादा उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी।

वहीं योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह सरकार प्रदान करेगी। सरकार आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की करीब 97% महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होने की उम्मीद है। पात्र महिलाओं को जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। हर महीने मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। 

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments