Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल  की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कंपनियाें ने आमजन को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को बढ़ी हुई दरों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 और एक लीटर डीजल के लिए 97.78 रुपए देने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना 
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधारित होती हैं। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं की गई है। कीमतें कम नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments