Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

DL: अब टेस्ट में 75% नंबर लाने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार करने जा रही है ऐसा

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से अब ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। अगर आप नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

अब लोगों के लिए लर्नर लाइसेंस बनवाना आसान नहीं होगा। सरकार अब इसे बनवाने के लिए दिए जाने वाले ऑनलाइन टेस्ट के नियमों को सख्त करने जा रही है। अब आवेदकों को सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल के टेस्ट में  पास होने के लिए 75% नंबर लाने होंगे। पहले इसे पास होने के लिए कम से कम 60% सवालों के सही जवाब देने होते थे।

नए प्रस्ताव में इस लिमिट को बढ़ाकर 75% किया गया है। अब बिना अच्छी तैयारी के टेस्ट पास  करना लोगों के लिए आसान नहीं होगा। वहीं सरकार कुछ ऑनलाइन सेवाओं को पूरी तरह मुफ्त करने की तैयारी में हैं। इससे लोगों की जेब का खर्च कम होगा। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments