Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आप भी आवेदन, मिलता हैं 2 लाख रुपए तक का लोन भी

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं, इनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इनमे से ही एक योजना हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आज जानते हैं इसके बारे में।

पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे करें आवेदन?

पीएम विश्वकर्मा योजना में अप्लाई करने के दो तरीके हैं, पहला ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
यहां पर आप संबंधित अधिकारी से आवेदन के लिए कह सकते हैं
ऐसे में आपको आधार कार्ड और योजना से जुड़े डॉक्यूमेंट देने होते हैं
इसके बाद पात्र होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है

दूसरा तरीका
आप योजना में ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
फिर आप यहां से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है।
इसके अलावा टूलकिट खरीदने के लिए लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है
अपना काम करने के लिए पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मिलता है

pc- thehansindia.com



Post a Comment

0 Comments