Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Government scheme: सरकार ने दीपावली से पहले इन्हें दी बड़ी सौगात, मानदेय में कर दिया 10 प्रतिशत का इजाफा

जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब प्रदेश की आशा सहयोगिनी बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अब रक्षाबंधन के अवसर पर किए गए वादे को पूरा करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि कर दी है। सीएम भजनलाल के इस कदम से अब  प्रदेश में आशा सहयोगिनियों को  5 हजार 455 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

भजनलाल सरकार ने इसके लिए आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।  राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4 हजार 959 रुपए से बढ़ाकर 5 हजार 455 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।  इसका भुगतान 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राखी के अवसर पर आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि का वादा किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार के इस निर्णय से आशा सहयोगिनियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन मिलेगा।  आशा सहयोगिनियों को दीपावली से पहले सरकार की ओर से बड़ा तोहफा है। 

PC: smoney
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments