इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। आप भी कही जा रहे हैं तो आपको आज के पेट्रोल डीजल के भाव जान लेने चाहिए। 28 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी एक बार आप कीमतों के बारे में अपडेट हो सकते है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 113.19 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें
नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 है। कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 है। चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55 है।
प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा पेट्रोल की कीमत हैदराबाद में है, जो ₹116.15 है। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में ₹115.49 और कोलकाता में ₹113.51 है। पटना में पेट्रोल की कीमत ₹113.37 है, और जयपुर में ₹113.19 है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹111.68 है, जो मुंबई के ₹111.21 से ज्यादा है।
इन शहरों में सबसे कम पेट्रोल की कीमत चंडीगढ़ में है, जो ₹101.54 है। इसके बाद लखनऊ में ₹101.86 और नोएडा में ₹101.96 है। गुड़गांव में पेट्रोल ₹102.97 है, और भुवनेश्वर में ₹108.97 है। सूची में शामिल सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 से ऊपर है।
pc- oneindiahindi

0 Comments