Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Janhvi Kapoor को इस बात पर आया गुस्सा, कहा-बिना मर्जी के महिलाओं...

इंटरनेट डेस्क। बाॅलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' पर बने एआई  जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया है। जान्हवी कपूर ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। उन्होंने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी जान्हवी कपूर इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। जान्हवी कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।

PC:  newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments