Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-Diesel Prices: सोमवार को जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। कीमतें कंपनियों ने आज भी स्थिर ही रखी हैं। लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे।  

जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 और एक लीटर डीजल के लिए 97.78 रुपए देने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए खर्च करने होंगे। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

रोजाना अपडेट होती हैं कीमतें
गौरतलब है कि आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतें लोगों के लिए बड़ी  परेशानी का कारण बनी हुई है।  कीमतें बढ़ने के कारण कई चीजों के दाम आसमन छू चुके हैं। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments