इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को भी एलपीजी सिलेंडर कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी कीमतों में कमी होने का इंतजार समाप्त नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज भी लोगों को पुरानी कीमतों पर ही एलपीजी सिलेंडर खरीदने होंगे।
जयपुर में आज भी लोगों को 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोगों को 2,839.00 रुपए ही खर्च करने होंगे। नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। यहां पर 19 किलो वाला सिलेंडर अब भी ₹2,810 का मिलेगा। अक्टूबर माह में कमर्शियल एलपीजी कीमत में इजाफा किया था। आपको बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 अक्टूबर से 62.50 रुपए का इजाफा हुआ था। जबकि घरेलू सिलेंडर की दाम लम्बे समय से नहीं बदले हैं।
शहर: घरेलू सिलेंडर की कीमत, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
मुंबई: 912.50 रुपए, 2,764.00 रुपए
कोलकाता: 945.00 रुपए,2,954.00 रुपए
नोएडा: 939.50 रुपए, 2,747.50 रुपए
गुरुग्राम: 951.00 रुपए, 2,828.00 रुपए
चेन्नई: 950.00 रुपए, 2,983.00 रुपए
पटना: 1,000.00 रुपए, 3,100.50 रुपए
रांची: 1,010.50रुपए, 2,988.00 रुपए
PC: indiatv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments