इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने के कारण लोगों को महंगाई का कहर झेलना पड़ रहा है। इस महंगाई के कारण गरीबों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है।
सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को आज भी बढ़ी हुई कीमतों पर ही दोनों ईंधनों खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। जयपुर में आज पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर ही है। नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर ही बना हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल की कीमत ₹99.55 प्रति लीटर बनी हुई है।
देश के अन्य बड़े शहरों में आज ये हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
इस आधार पर तय होती हैं कीमतें
गौरलतब है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं हुई है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। कीमतें कब कम होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: livemint

0 Comments