Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

PM Kisan yojana: जाने किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त, इस तरह कर सकते हैं चेक

इंटरनेट डेस्क। देश में करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2-2 हजार की 3 किस्तों से हर साल 6 हजार रुपए मिलते है। अब तक किसानों को 23 किस्ते मिल चुकी हैं और अब 24वीं की बारी है। पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। ऐसे में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये पहुंचेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 24वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं मिलेगा? चलिए जानते हैं इस बारे में। 

किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त, किनकी अटक सकती है?
इस किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो योजना के लिए पात्र हैं और जिनके योजना के तहत आने वाले काम पूरे हैं
जैसे- आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए
बैंक खाते में आधार सीडिंग का काम पूरा होना चाहिए
भू-सत्यापन का काम भी पूरी होना जरूरी है
अगर आपके ये सब काम पूरे हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
वहीं, अगर आपने ये तीनों काम नहीं करवाएं हैं या एक भी काम अधूरा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं

किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
आपको मिलेगी किस्त या नहीं, इसके लिए किसान घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट चउापेंद.हवअ.पद पर जाएं
यहां नाउ योर स्टेटस पर क्लिक करें और फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें
इसके बाद आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

pc- bazaar.businesstoday.in



Post a Comment

0 Comments