Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Petrol-diesel prices: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बीच अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल के बावजूद आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। ब्रेंट 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच चका है। ये 113 डॉलर के पार जा चुका है। इसके बावजूद अभी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही हैं। अगर क्रूड की कीमतें में इसी तरह से बढ़ती रहती तो आगामी समय में देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

जयपुर में आज भी इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें
 राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल के लिए ₹112.66 जबकि डीजल के लिए ₹97.78 प्रति लीटर खर्च करने होंगे। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर आज भी मिलेगा। चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹116.15 प्रति लीटर और डीजल ₹104.23 प्रति लीटर है। 

इस प्रकार ले लें पेट्रोल-डीजज की कीमतों की जानकारी
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में मैसेज के माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर का कोड टाइप कर उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल के ग्राहकों को HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजना होगा। देश के इस शहर में दोनों ईंधनों की कीमतें अलग-अलग हो सकती है। 

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



Post a Comment

0 Comments