इंटरनेट डेस्क। अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है। रविवार शाम को मायानगरी मुंबई के जुहू इलाके में तीन अज्ञात लोगों ने टाइगर की कार पर 7 राउंड फायरिंग की है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। इस चौंकाने वाली घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
खबरों के अनुसार, गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने लॉरेंस बिश्नोई गुट के नाम से सोशल मीडिया के माध्यम से इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इस गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की टीम की ओर से पहला बयान सामने आया है। टीम ने लोगों की चिंताओं को दूर किया। उसने बताया कि टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
आपको बात दें कि बॉलीवुड के दिग्ग्गज अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ये घटना जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पुष्पा पार्क के पास हुई। फायरिंग के दौरान टाइगर का ड्राइवर और वहां मौजूद एक राहगीर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइविंग कर कार दौड़ा दी। हालांकि इस दौरान टाइगर के गोल नहीं लगी है। वह सुरक्षित हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
मुंबई पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए 12 विशेष टीमें गठित की गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों का पता लगाने में अब ये टीमें जुट गई हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
PC: indiatv

0 Comments