इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स यानी विंडफॉल टैक्स को जीरो किए जाने के बावजूद आमजन को राहत मिली है। आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे आईओसीएल, ,एचपीसीएल और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी लोगों को पुरानी कीमतों में ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के लिए ₹112.66 जबकि डीजल के लिए ₹97.78 प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76,तथा डीजल ₹99.55 प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों के बारे में मैसेज के माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249, बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 नंबर पर मैजेस कर कीमतों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
PC: prabhatkhabar

0 Comments