इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज की दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे आईओसीएल, ,एचपीसीएल और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी लोगों को पेट्रोल-डीजल कल की कीमत पर ही खरीदना होगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के लिए ₹112.66 जबकि डीजल के लिए ₹97.78 प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.21, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76,तथा डीजल ₹99.55 प्रति लीटर बिक रहा है।
लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बदलाव
आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तेल कंपनियों की ओर से रोजाना समीक्षा की जाती है। रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की नई कीमतें जारी की जाती हैं। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, रुपए और डॉलर की विनिमय दर, केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क, राज्य सरकारों के वैट और अन्य टैक्स पर तय हो ती है। हालांकि लम्बे समय से कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
इस प्रकार से लें कीमतों के बारे में जानकारी
दोनों ईंधनों की ताजा कीमतों की जानकारी ग्राहक मैसेज के माध्यम से भी हासिल कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249, बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक 9222201122 नंबर पर मैजेस कर कीमतों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments