इंटरनेट डेस्क। सरकार ने एलपीजी रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा बड़ा नया नियम लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने अब सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करवाना पूरी तरह जरूरी कर दिया है।
सरकार का ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है। गैस सब्सिडी की राशि केवल असली और जरूरतमंद परिवारों के बैंक खाते में ही पहुंचे, इसके लिए सरकार ये कदम उठाया है। इस नियम के तहत जिन उपभोक्ताओं ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें बिना किसी रुकावट के सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलता रहेगा।
सरकार के इस नए नियम के तहत कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाता है तो उसे सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। उन उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी के बाजार दर पर ही सिलेंडर खरीदना होगा। इनके पास बाजार मूल्य पर छोटे 5 या 10 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का विकल्प भी चुनने का मौका होगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

0 Comments